हजारीबाग, मई 23 -- चुरचू, प्रतिनिधि। चुरचू प्रखंड में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। प्रखंड में संचालित चार पेट्रोल पंपों में अधिकतर जगहों पर सीमित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है, जबकि चरही घाटों मार्ग स्थित लालबांगल का एक पेट्रोल पंप कई दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार चुरचू प्रखंड में एक पेट्रोल पंप संचालित है, जहां पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण निर्धारित मात्रा में ही डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है। मोटरसाइकिल चालकों को मात्र 300 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि छोटे वाहनों को 1500 से 2000 रुपये तक का ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं चरही क्षेत्र में संचालित तीन पेट्रोल पंपों में से दो पंपों पर सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पलामू के ग्रामीण क्षेत्र में इंधन की किल्लत...