चरस समेत दो लोगों को दबोचा
रिषिकेष, अगस्त 24 -- आईडीपीएल क्षेत्र से पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियोंसे 559 ग्राम चरस मिली। आरोपियों की पहचान धनवीर चंद रमोला निवासी रमोल गांव, प्रतापनगर, टिहरी व विकास भट्ट निवासी लक्कड़घाट विस्थापित क्षेत्र, ऋषिकेश के रूप में हुई है। आईडीपीएल चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों को बीते रविवार की रात गश्त के दौरान पकड़ा गया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.