चरस तस्कर गिरफ्तार 181 ग्राम चरस बरामद
विकासनगर, अप्रैल 10 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 181 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि गुरुवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान झूलापुल से तिकोना पार्क जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध लगने पर एक एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 181 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान आसिफ निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद नशे का आदी है और स्थानीय स्तर पर चरस खरीदकर उसका कुछ हिस्सा बेच देता था, जबकि बाकी खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.