रिषिकेष, मार्च 1 -- लालतप्पड़ में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 252 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल उर्फ लक्की, निवासी पंचवटी कॉलोनी, कुड़कावाला, डोईवाला के रूप में हुई। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि इससे पूर्व भी राहुल को मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी और आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.