मुरादाबाद, फरवरी 7 -- कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1200 ग्राम चरस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज तस्कर को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर पंचायत सचिवालय से करीब 50 मीटर आगे, शरीफनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीशान उर्फ दिशान पुत्र नफीस उर्फ अमरिका (29 वर्ष) निवासी ग्राम शरीफनगर, के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 1200 ग्राम चरस बरामद की गई। इससे पूर्व भी आरोपी पर कई मुकदर्म दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.