हल्द्वानी, मार्च 25 -- जांच के बाद नैनीताल पुलिस ने की कार्रवाई हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। पहली कार्रवाई के तहत एनडीपीएस में नामजद एक आरोपी की कार को जब्त किया गया है, दो अन्य बाइकों की जांच चल रही है। आरोपी की वित्तीय जांच के दौरान पाया गया कि उसके पास मौजूद इन संपत्तियों का स्रोत वैध आय नहीं था।एसएसपी के मुताबिक पिछले साल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने नारायण दत्त परगांई निवासी कुकना मुक्तेश्वर को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। विवेचक भुवन सिंह राणा की जांच में आरोपी के पुत्र के नाम दर्ज तीन वाहन प्रकाश में आए थे, जिनमें एक अर्टिगा कार और दो बाइकें शामिल थीं। अभियुक्त इन वाहनों को खरीदने के लिए अपनी वैध आय का कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सका। नैनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.