मुरादाबाद, जनवरी 6 -- कोतवाली पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 175 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उनको जेल भेज दिया गया। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनीष कुमार, किरन्त पवार, कांस्टेबल राजू, आसिफ अली,होमगार्ड आरिफ हुसैन कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रहे थे, जब टीम कमालपुरी खालसा में रतुपुर मार्ग नहर के पास पहुँचे , तो उन्हें दो संदिग्ध युवक खड़े मिले। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 175 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम शाने आलम, पुत्र शरीफ, मुकेश पुत्र श्याम सिंह बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया , इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.