मुरादाबाद, जुलाई 25 -- पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर घेराबंदी कर एक तस्कर को एक किलो 170 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मसतल्लीपुर के पास से घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 170 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम तस्लीम पुत्र दीदारा निवासी मलपुरा लक्ष्मीपुर थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद बताया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...