चरस की तस्करी करते वकालत का छात्र गिरफ्तार
रांची, मार्च 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के जतरा मैदान से एक तस्कर को दो लाख के चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वेदांत नाथ शाहदेव रातू रोड इंद्रपुरी का रहने वाला है। आरोपी नोएडा के निजी यूनिवर्सिटी में वकालत का छात्र है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि आरोपी वेदांत फर्जी नाम-पता का इस्तेमाल कर स्पीड पोस्ट के जरिये मादक पदार्थ मंगवाता था। इसके बाद उसे शहर के विभिन्न इलाकों में ऊंची कीमत पर बिक्री करता था। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चरस भेजने वाले और उसे खरीदने वालों के नाम व पता की जानकारी दी है। पुलिस उसका सत्यापन कर रही है। डीएसपी का कहना है कि इस अवैध धंधे में जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।तलाशी के दौरान 10.92 ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.