चरस का कारोबार करने वाले छह तस्कर गिरफ्तार
मेरठ, मई 29 -- थाना मवाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम अवैध चरस, 10 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 11 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ-मवाना मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे बाग के सामने कुछ लोग चरस बेचने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और शुक्रवार सुबह करीब 5:10 बजे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मेहराजुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.