कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पंचायत चरवा में व्याप्त कथित अनियमितताओं और समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना मनमानी की भेंट चढ़ गई है। बड़ी संख्या में अपात्र लोगों को आवास आवंटित कर दिया गया है। जबकि, पात्र लाभार्थियों को वंचित किया गया है। कार्यकर्ताओं ने आवास आवंटन के साथ ही जल जीवन मिशन आदि योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों की भी जांच कराने की मांग की है। अपर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर नवनीत मिश्रा और मुन्ना लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...