चरवा में महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- नगर पंचायत चरवा में शुक्रवार को स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी लखनऊ के तत्वावधान में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीजीआई की डॉ. निरूपमा सिंह ने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय रहते पहचान और नियमित जांच से इन बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव है। महिलाओं को लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह, सीएम फेलो विनीत कुमार सिंह सहित वार्ड सभासद व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता के अभाव में महिलाओं में गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं, ऐसे शिविर समाज के लिए बेहद जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.