कौशाम्बी, फरवरी 4 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चरवा के वार्ड संख्या आठ गयादीन पटेल नगर (पिपरी) में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को बुधवार को प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवाया। अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इससे पूर्व भी अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष की उपस्थिति में अतिक्रमण हटवाया था। लेकिन, कुछ लोगों ने दोबारा सड़क पर कब्जा कर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी थी। नगर पंचायतकर्मियों के बार-बार समझाने के बावजूद अतिक्रमणकर्ता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। बुधवार को अधिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.