कौशाम्बी, जनवरी 10 -- चरवा थाने के सटई जलालपुर और बड़ी मौली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन भैंस पार कर दी। सुबह जानकारी होने के बाद पशु पालकों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद सुराग न लगने पर उन्होंने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सटई जलालपुर गांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी चक्रधारी ने बताया कि शुक्रवार रात रोज की तरह उनकी दो भैंस घर के बाहर बंधी थी। इसी दौरान चोर भैंसों को वाहन में लाद रहे थे। आहट होने पर सुमित्रा देवी की नींद खुल गई। उसने बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर एक ही भैंस को वाहन में लादकर फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने चोरों का पीछ किया। पर, वह मौके से फरार हो गए। वहीं बड़ी मौली गांव निवासी सेहत बहादुर पुत्र शिवदत्त ने बताया कि शुक्रवार रात घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.