कौशाम्बी, मार्च 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद भारतीय किसान यूनियन अबांवता गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चायल तहसील परिसर में बैठक की जिसमें नगर पंचायत चरवा में अनियमितता और धांधली के आरोप लगाए गए। इन्हीं सब मामलों से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी मांगों को प्रशासन बिल्कुल भी गंभीरता से नही ले रहा है। उनकी समस्याओं की बार-बार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का निपटारा जल्द नहीं किया गया तो वह कार्यकर्ताओं समेत प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपे पांच सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी द्व...