कौशाम्बी, जुलाई 19 -- गोवध के इनामी बदमाश से शनिवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान चरवा थाना प्रभारी बाल-बाल बचे थे। आरोपी की गोली उनकी कनपटी के बगल से निकली थी। मामले में अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास का भी मुकदमा कायम कर लिया गया है। वहीं, जवाबी कार्रवाई में जख्मी हुए बदमाश का इलाज कराने के बाद चालान कर दिया गया है। उसे पैर में गोली लगी थी। चरवा थाना क्षेत्र के गुंगवा की बाग के पास 14 जुलाई को गोवंश के अवशेष मिले थे। इसमें गाय का कटा हुआ सिर और शरीर का बाकी हिस्सा भी था। मामले में पास स्थित बाग के मालिक सुशील कुमार निवासी जानकीपुर मजरा पहाड़पुर सुधवर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सरायअकिल के पनारा गोपालपुर निवासी मोइनउद्दीन उर्फ इरफान पुत्र शहाबुद्दीन का नाम प्रकाश में ...