कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने शनिवार को तहसील परिसर में मासिक बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। बैठक के बाद किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। किसानों ने प्रमुख मांगों में बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की चायल शाखा में ट्रेजरी चालान जमा न होने से लोगों को भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.