कौशाम्बी, मार्च 1 -- चरवा नगर पंचायत के ईओ पर गंभीर आरोप दोबारा लगाए गए हैं। ईओ पर इल्जाम है कि वह अपने भाई पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। तीन साल से लगातार अपने भाई की फर्म को ठेका आवंटित कर रहे हैं, जिसके जरिये वित्तीय अनियमितता की जा रही है। अध्यक्ष की भी अनदेखी की जा रही है। आरोप तो यह हे कि उन्हें भी अपमानित किया जा रहा है। चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार ने एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन को शिकायती पत्र देकर चरवा के ईओ पर गंभीर आरोप लगा हैं। चरवा ईओ पर आरोप है कि वह नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण पासी का सार्वजनिक रूप से अपमान करते हैं। मनमाने ढंग से टेंडर प्रक्रिया करते हैं। अपने भाई की फर्म को वह लगातार तीन साल से ठेका दे रहे हैं। भाई की फर्म के जरिये वह नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता कर रहे हैं। हर मामले में वह नगर पंचायत अध्यक्ष की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.