चरवाहे की मौत, लू से मौत की आशंका
बांदा, मई 25 -- नरैनी। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। कोतवाली क्षेत्र के खालारी गांव में सोमवार को बकरी चराने गए एक अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खालारी गांव निवासी 43 वर्षीय मुन्नीलाल पुत्र रामदेव रविवार दोपहर घर के पीछे खेतों की ओर बकरी चराने गया था दोपहर करीब तीन बजे भीषण गर्मी के बीच अचानक उन्हें चक्कर आया और वह खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. चेतना मिश्रा ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.