बलिया, फरवरी 14 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। संत यतीनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे फूटबाल टूर्नामेंट का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। अंतत: झारखंड को हराकर पडरौना ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच का शुभारम्भ भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा शेखर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले में दोनों तरफ के खिलाड़ियों ने जोरादार प्रदर्शन किया। सबसे पहले पडरौना के अकरम ने 12वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया। दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में झारखण्ड के तेसरिंग ने पडरौना में गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। तभी 25वें मिनट में झारखण्ड के इआकर ने एक और गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि कुछ ही मिनट बाद पडरौना के हैरी ने गोल कर प्रतियोगिता को फिर से रोचक मोड़ पर पहुंचा दिया। खेल समाप्त होने पर निर्णय के लिए पेनाल्टी शू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.