गंगापार, मई 14 -- बुधवार शाम आई आंधी और बारिश ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित कर दी। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए, जिससे कस्बे समेत दर्जनों गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। लालगोपालगंज कस्बा सहित मलंग की तकिया, धोबिया, दुर्गागंज, सोनबरसा, निंदूरा, पलये, इब्राहिमपुर, रजागंज, खानजहांनपुर और अहलादगंज में पूरी रात बिजली गुल रही। वहीं पटना उपरहार, बिजलीपुर, झरहा, मटियारा, जानबख्श का पूरा, कमालापुर और पांडेय का पूरा गांव भी अंधेरे में डूबे रहे। दूसरी ओर आनापुर, पन्नूपुर, जगापुर, भीटी पट्टी रजाई, नसीरपुर दरगाही,कोराली समेत कई अन्य गांवों में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था ध्वस्त, करीब 100 गांवों में आपूर...