चरमराई बिजली व्यवस्था, कर्मचारियों में भारी आक्रोश
बुलंदशहर, मई 26 -- पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन की मनमानी और वर्टिकल व्यवस्था के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। राविप प्राविधिक कर्मचारी संघ' के केंद्रीय महासचिव मो. वसीम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप हैं कि पूंजीपतियों के इशारे पर लागू की गई इस नई व्यवस्था के कारण प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गई है। कर्मचारी संघ का कहना हैं कि प्रबंधन और मितव्ययिता के नाम पर केवल बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। कर्मचारी संघ ने प्रबंधन से छह सूत्रीय मांगें रखी हैं। जिनमें नौकरी से निकाले गए सभी संविदा कर्मचारियों को तत्काल वापस काम पर रखा जाए। बिजली कर्मियों पर की गई दमनात्मक और मनमानी अनुशासनात्मक कार्यवाहियों को समाप्त किया जाए। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.