चरमराई बिजली आपूर्ति, गौहनिया में टूटे हैं दो दर्जन पोल
गंगापार, जून 7 -- बारा क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान के कारण चरमरा गई विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह बाद भी सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी है। रीवा रोड गौहनिया में टूटे दो दर्जन पोल खड़े न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। एसडीएम बारा का निर्देश भी विद्युत विभाग के अधिकारियों पर बेअसर है। गत सप्ताह क्षेत्र में भयंकर आंधी और तूफान के साथ बरसात हुई थी।इस बरसात में विद्युत उप केंद्र गौहनिया रीवा रोड के विभिन्न फीडरों में लगभग दो दर्जन विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर टूट कर गिर गए थे। इसमें सबसे अधिक तरहार फीडर के 11 पोल में चिल्ला गौहानी में 6 पोल,परसरा में 2 पोल,तातारगंज छिड़िया में 3 पोल और दो ट्रांसफारमर टूट गए थे।इसी तरह करमा बोंगी फीडर में 10 पोल और कांटी में 2 पोल टूट गए थे। इसके कारण अधिकांश गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। सबसे अधिक किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.