देहरादून, जनवरी 19 -- हरिद्वार। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। परशुराम चौक पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आए दिन अपराध बढ़ रहा है। महिलाएं और छोटी बच्चियों का शोषण हो रहा है। कुछ दिन पहले एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म, किच्छा के विधायक तिलकराज बहेड़ के बेटे के साथ मारपीट की गई। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। नशाखोरी चरम पर है। अधिकारियों को सरकार का और अपराधियों को अधिकारियों का डर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...