बेगुसराय, जून 15 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी शहर व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय बनी है। बिजली कब कटेगी और कब आएगी कहना कठिन हो रहा है। नतीजतन इस उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तार टूटने, लो वोल्टेज तो कभी ब्रेकडाउन के कारण बिजली घंटों गायब हो जा रही है। सबसे विकट स्थिति है कि बिना कोई पूर्व सूचना के भी बार-बार बिजली काट दी जाती है। यह भी पढ़ें- चरमराई आपूर्ति: शहर से लेकर ग्रामीण फीडर तक का हाल खास्ताबिजली की स्थिति सोमवार को मेंटेनेन्स को लेकर घंटों बिजली नदारथ रही। लेकिन यही स्थिति रविवार को सारी रात भी बनी रही। लोग सारी रात रतजग्गा करने को विवश बने रहे। बिजली नहीं रहने से पेयजल की समस्या के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग की भी लोगों के समक्ष परेशानी बनी रही। यह स्थिति...