चरपोखरी में लोगों ने 89 आवेदन दिए, कई का समाधान
आरा, मई 19 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। चरपोखरी प्रखंड की कोयल पंचायत में मंगलवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 89 आवेदन प्राप्त किए गए। इसमें कृषि के दो, आपूर्ति विभाग के 11, सामान्य प्रशासन विभाग के छह, स्वास्थ्य के 21, श्रम संसाधन के पांच, योजना एवं विकास विभाग के 13, बिहार सरकार एवं राजस्व भूमि के नौ, ग्रामीण विकास से 12 एवं समाज कल्याण के 10 मामले शामिल रहे। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इसके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। वहीं आपूर्ति पदाधिकारी अंशु कुमार दीपक ने बताया कि 11 आवेदन आए, जिनमें से तीन मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं राशन कार्ड छह लोगों के बीच वितरण किया गया। शिविर में नोडल पदाधिकारी मदन नारायण सिंह, बीडीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.