आरा, मार्च 23 -- चरपोखरी। एक संवाददाता जिले के चरपोखरी प्रखंड के प्रभारी प्रमुख दीपक चौधरी अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो गये। इनके खिलाफ लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हो गया। इसके बाद प्रभारी प्रमुख समर्थक खुशी मनाने लगे। बता दें कि विगत 17 मार्च को सात पंचायत समिति सदस्यों की ओर से प्रभारी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत समिति की विशेष बैठक के लिए 23 मार्च को निर्धारित की गई थी। विशेष बैठक के लिए पीरो डीसीएलआर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बैठक के लिए पर्यवेक्षक वरुण जय कुमार और चरपोखरी बीडीओ मोनिका कुमारी ससमय बैठक कक्ष में उपस्थित रहे, लेकिन तय समय तक कोरम पूरा करने के किए बीडीसी सदस्य उपस्थि...