चरपोखरी खेल मैदान का उद्घाटन 22 को होगा
आरा, जून 19 -- पीरो, संवाद सूत्र। आगामी 22 जून को पीरो अनुमंडल के चरपोखरी खेल मैदान का उद्घाटन अगिआंव विधायक महेश पासवान करेंगे। शुक्रवार को एसडीओ ने खेल मैदान का निरीक्षण किया। शौचालय और शेड का निर्माण अविलंब करने का निर्देश बीडीओ और सीओ को दिया। जनप्रतिनिधियों और नवयुवा खेल क्लब पसौर के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। किनारे-किनारे पौधरोपण भी कराया जाएगा और कंटीले तार से चारों तरफ से घेर करके गेट भी लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर सीडीओ ने परखी निरीक्षण कर तैयारियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.