मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- चरथावल चरथावल क्षेत्र में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गंगनहर की कच्ची पटरी अचानक टूटने से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। नहर से निकले भारी जलप्रवाह ने देखते ही देखते गेहूं की पकी और कटी हुई फसल को चपेट में ले लिया। वहीं, गन्ने के खेत भी पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान की आशंका है।गंगनहर की पटरी शुक्रवार की तड़के तीन बजे टूटी थी। किसानों ने सुबह छह बजे से ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और आलाधिकारियों को इसकी सूचना देनी शुरू कर दी थी, लेकिन विभाग की कुंभकर्णी नींद करीब मघ्यान्ह 11 बजे तक नहीं टूटी। घंटों बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसे लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।---​किसानों नेता काला प्रधान चौकड़ा के नेतृत्व मे...