मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर। चरथावल विकास खंड परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और प्रचार-प्रसार हेतु एक शानदार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप की अध्यक्षता एवं संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बताया कि संसद द्वारा पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें नीति-निर्माण में सशक्त बनाएगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम इस दौरान मोबाइल नंबर 9667173333 पर...