मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- चरथावल ब्लॉक क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्राम बिरालसी, रोनी हरजीपुर, गुनियाजुड्डी और पिलखनी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से तेंदुए के देखे जाने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। खेतों में तेंदुए के पंजों के ताज़ा निशान मिलने के बाद स्थानीय किसानों का भय और बढ़ गया है। क्षेत्र के लोग अकेले खेतों या जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं और समूह बनाकर ही अपने दैनिक खेती कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की सक्रियता की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक न तो कोई प्रभावी कदम उठाया गया है और न ही तेंदुए को पकड़ने का कोई अभियान चलाया गया है। इसी स्थिति से नाराज़ होकर स्थानीय किसान संगठनों ने पहल की है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.