मुजफ्फर नगर, मई 25 -- चरथावल, मुजफ्फरनगर चरथावल थाना क्षेत्र में डेयरी उत्पादों में मिलावट और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के बाद रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव, खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में चली कार्रवाई से डेयरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी कार्रवाई से डेयरी संचालक में हड़कंप मच गया। टीम ने मिश्रित दूध एवं पामोलिन तेल, मावा, पनीर आदि के सात नमूने जांच के लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया。

छापेमारी की शुरुआत खाद्य विभाग को क्षेत्र में मावा, पनीर, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें ...