मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- कस्बे में सर्द मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कोशिश वेलफेयर सोसाइटी (टीम कोशिश) के बैनर तले "ख़िदमत. हर क़दम" संकल्प के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय, बुजुर्ग एवं सड़क किनारे जीवनयापन करने वाले लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। कार्यक्रम का संचालन हुसैन त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि टीम कोशिश हर वर्ष की तरह आगे भी सेवा और राहत कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पप्पी किन्नर रहीं। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए टीम को हरसंभव सहयोग और आशीर्वाद दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन ने टीम कोशिश द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को प्रेरणादायी ...