मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- रंगों के पर्व होली के अगले दिन से शुरू होने वाला चरथावल का ऐतिहासिक तीन दिवसीय घाट मेला इस बार भी अपनी पुरानी परंपराओं और आपसी भाईचारे की मिसाल बना हुआ है। बाजार कला के इमामबाड़ा चौराहा से लेकर मल्लूहवाला मैदान तक फैले इस मेले में क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर मेले का आनंद लिया। मेले के पहले दिन मल्लूहवाला मैदान में आयोजित भव्य दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही, गगनचुंबी झूलों, सर्कस और काला जादू के शो ने बच्चों और युवाओं का खूब मनोरंजन किया। मेले में पुरानी रीत के अनुसार लूहारी के बेर और जलेबी की जमकर खरीदारी हुई, जबकि हलवा-पराठा के स्टॉल्स पर स्वाद के शौकीनों का दिनभर तांता लगा रहा।नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.