चरण सिंह हत्याकांड के आरोपी राजा के घर पर जल्द होगी कुर्की की कार्रवाई
इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- ऊसराहार। क्षेत्र के गांव नगला जलाल निवासी चरण सिंह हत्या के मामले में पुलिस ने अब फरार आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वारदात के 26 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की पहल पर न्यायालय ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों के घरों की कुर्की करने की तैयारी में जुट गई है। 30 अगस्त को नगला जलाल गांव में केबल डालने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि सोनकली के नाती राजा उर्फ राजकुमार पुत्र ओसान सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही रिश्ते के चाचा चरण सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अत्यधिक खून बह जाने के कारण चरण सिंह की मौत हो गई थी। वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.