दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत चार जिलों में स्थापित अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। आंदोलन 10 अप्रैल से 20 मई तक चलेगा। इस दौरान मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के लनामिवि प्रक्षेत्रीय कार्यकारिणी समिति की शनिवार को प्रक्षेत्रीय संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी और आंदोलन की रूपरेखा आदि कई अहम विषयों पर व्यापक विमर्श किया गया है।उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर विवि प्रशासन की लगातार अनदेखी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.