अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष राकेश नेगी व महामंत्री नवीन मोहन शर्मा के निर्देश पर वह लंबे समय से लंबित मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सुनवाई नहीं होने पर वह 12 अक्तूबर से 14 तक काला फीता, 17 को मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना व ज्ञापन देंगे। 31 अक्तूबर को आगे की रणनीति तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...