मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोटिंग क्लब की ओर से जमालपुर प्रखंड स्थित बोचाही के मैदान में आयोजित चरणजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले गए, जिसमें यूनाइटेड क्लब रामपुर और इलेवन ब्रदर्स वनबर्षा की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में यूनाइटेड क्लब, रामपुर और एनवाईएफसी, नवटोलिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद टाई-ब्रेकर का सहारा लिया गया। टाई-ब्रेकर में यूनाइटेड क्लब रामपुर ने नवटोलिया की टीम को 4-3 गोल से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में इलेवन ब्रदर्स वनबर्षा की टीम ने एनएफसी गनगनियां के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। खेल के 6वें मिनट में जर्सी नंबर- 16,...