बोकारो, मई 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार अंचल भाकपा के पूर्व महासचिव सह अधिवक्ता स्व बसंत कुमार महतो की पुण्यतिथि चरगी स्थित उनके पैतृक आवास में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पेटरवार अंचल कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो द्वारा स्व बसंत कुमार महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात अंचल सचिव महेंद्र मुंडा एवं यूथ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार महतो ने उनके जीवन एवं सामाजिक-राजनीतिक योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस मौके पर विशाल महतो, ज्योति देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, वासना देवी, अकलू घासी, दुखतार अंसारी, चुमन महतो, महेश राजवार, गोविंद माझी, राधेश्याम राम, कालू बंसल, देवचंद्र महतो, अनंत कुमार सिन्हा, सोहराई म...