मोतिहारी, मार्च 6 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के चरगाहा मुर्गिया टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में शेख कमाल, उसका पुत्र साहिद आलम, शेख अख्तर और उसका पुत्र शहनवाज अख्तर शामिल हैं। एक पक्ष की ओर से घायल मुसतरी खातून ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि वह अपने आंगन में थीं। इसी दौरान शेख अख्तर, शहनवाज आलम, फरहान आलम और मुनी खातून उनके आंगन में घुसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.