मेरठ, मार्च 12 -- आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को गांधी आश्रम से दांडी मार्च का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर और गांधी आश्रम के कार्यवाहक मैनेजर तेलूराम ने दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में शामिल लोग गांधी आश्रम से नौचंदी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और यहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। सरबजीत सिंह कपूर ने बताया की गांधीजी और उनके स्वयं सेवकों ने 12 मार्च, 1930 को दांडी मार्च शुरू किया था। इसका मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों के 'नमक कानून को तोड़ना' था। इस मौके पर वीरेंद्र सैनी, धुरूप यादव, रूप चंद शर्मा, अनिल कुमार, जगदीश शर्मा, विजय शुक्ला, शिवा नंद राम, अजय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र रावत, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...