गुमला, मार्च 8 -- सिसई प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में आज भी लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं,लेकिन धरातल पर कई योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ऐसा ही मामला प्रखंड के मुरगू पंचायत के चरको और अम्बाटोली गांव में सामने आया है। जहां लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए सोलर जलमीनार आज बेकार पड़े हैं। इस पंचायत और गांव को लोग पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव के गांव के रूप में जानते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि यहां के करीब 700 ग्रामीण आज भी पीने के पानी के लिए नदी,तालाब, चुंआ और कुंओं का सहारा लेने को मजबूर हैं। गांव में पहले से मौजूद पांच चापाकलों के हैंडपंप निकाल कर उनकी जगह पांच सोलर जलमीनार लगाए गए थे, ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.