बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कलवारी थानाक्षेत्र के चरकैला बंधे के पास शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में छह आवासीय झोपड़ियां गृहस्थी के सामान समेत जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलने पर कलवारी पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया था।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे चरकैला बंधे के पास स्थित बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूजन, लालबिहारी, लालचंद, रामबहाल, मोहर अली और लवकुश के आशियाने अपनी चपेट में ले लिए। इस अग्निकांड में सबसे अधिक नुकसान लालबिहारी और लालचंद को हुआ है। उनके घरों में रखा अनाज, भूसा, लकड़ी के साथ-साथ जेवर व नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। अन्य प्रभावित परिवारों का गेहूं, भूसा, मोटर और दैनिक उपयोग का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.