मथुरा, मार्च 31 -- ब्रज के सुप्रसिद्ध लोकनृत्य चरकुला के कलाकारों के प्रतिनिधि मंडल ने पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा चरकुला विधा के लिए जिन्हें पुरस्कार दिया गया है, उन्हें पुरस्कार दिए जाने के निर्णय पर विरोध जताया। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि यह सम्मान किसी सुयोग्य कलाकार को प्रदान किया जाए। साथ ही मोहन स्वरूप भाटिया से अनुरोध किया कि वे प्रदेश के संस्कृति मंत्री व अकादमी के निदेशक से संपर्क कर उचित कलाकार को पुरस्कार दिलाने का प्रयास करें। प्रतिनिधि मंडल में अंतरराष्ट्रीय कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा, उमाशंकर देशराय, गीत कृष्ण, अरुण रावल, सलीम खां, बाबूलाल, जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.