देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी अंतर्गत एक तालाब में शनिवार सुबह 14 वर्षीया किशोरी का शव बरामद किया गया है। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरते देखा। उसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानेदार पुलिसबलों के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव तालाब से बाहर निकला गया। शव बाहर निकालने के बाद पहचान कुंडा थाना के चरकी पहाड़ी निवासी 14 वर्षीया सेलिंग मरांडी के रूप में की गई। वह दाऊद मरांडी की पुत्री थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के माता-पिता और परिजन मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- सरिया: लालोकोनी में दो छात्राओं की मौत ने चिरुआं घटना की याद की ताजा पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की, हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की स्पष्ट जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.