चरकीपहाड़ी हत्याकांड में चार गिरफ्तार, लाठी-डंडा सहित अन्य धारदार हथियार बरामद
जामताड़ा, जुलाई 10 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्रन्तर्गत चरकीपहाड़ी गांव में महिला की हत्या के मामले में करमाटांड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित समेत चार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बजरंगी पोद्दार, उसकी पत्नी पूजा देवी, माता उषा देवी तथा मौसी सुमित्रा देवी शामिल है। वहीं पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपित के घर से लाठी, डंडा, फरसा, तलवार, लोहे की रॉड, सब्बल सहित कई धारदार एवं घातक हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपितों के घरों में ताला लटका मिला और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गुरुवार सुबह मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.