देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना के चरकीपहाड़ी गांव में 18 वर्षीया एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका- 18 वर्षीया मीनू कुमारी, पिता- महेंद्र कुमार सिंह है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑनड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शवगृह में सुरक्षित रख दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाना है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं दी गयी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.