बांदा, जून 6 -- बांदा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बबेरू स्थित ग्राम चरकाखादर व मर्काखादर से निकलने वाले वाहनों के रूटो की जांच की गयी। जांच में जिलाधिकारी अमित आसेरी,एसपी पलाश बंसल, एसडीएम , खान अधिकारी बांदा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निकलने वाले वाहनों की जांच हेतु चेक गेट खनिज जांच चौकी स्थापित किये जाने के निर्देश दिये। जिसको लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। खान अधिकारी व उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 30 जून के बाद रास्ते में पड़ी मिट्टी को भी हटवाने के निर्देश दिये गये। यह भी पढ़ें- झारखंड से गिट्टी लाने के लिए आईएसटीपी अनिवार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...