जामताड़ा, मार्च 22 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में शनिवार को वन प्रमंडल जामताड़ा की ओर से नारायणपुर प्रखंड के चरकपानी गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वन प्रक्षेत्र कार्यालय नारायणपुर के वन रक्षी सपन पंडित ने वन कर्मियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर साल, महुआ एवं कुसूम के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। पौधरोपण के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को वृक्षों की सुरक्षा एवं संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। वन रक्षी ने ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वृक्ष न केवल जीवन के लिए आवश्यक हैं। बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.