चरकपनिया जंगल से काफी अवैध कोयला बरामद, बाइकें भी जब्त
बोकारो, सितम्बर 30 -- चरकपनिया जंगल क्षेत्र में सीआईएसएफ ने बुधवार को छापामारी कर काफी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। ड्रोन और खोजी कुत्तों के सहारे यह छापामारी की गई। यहां अठारह बाइक भी जब्त किया गया। जिसे आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सुपुर्द किया जायेगा। छपामारी को लेकर मिली जानकारी के अनुसार जंगल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कोयला जमा कर बोरे में भरकर रखा गया था। सूचना पर सीआईएसएफ ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से कोयला को हटाया गया और जब्त किया गया। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं जब्त कोयला को संबंधित कंपनी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सीआईएसएफ ने साफ किया है कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.